( 2 Sep, 2015) मध्यप्रदेश की ख़ास बातें Published By : upscgk.com मध्यप्रदेश की ख़ास बातें 308,000 किमी तक फैला मध्यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्राकृतिक संसाधनों से भरे-पूरे मध्यप्रदेश में खनिज, ईंधन, जैविक संपदा की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश की 31 फ़ीसदी ज़मीन ऐसी बेशकीमती और दुर्लभ जड़ी-बूटी संबंधी औषधियां वनपस्तियों से लैस हैं, जिनका अभी तक पूरी तरह से दोहन नहीं हुआ है। बड़ी मात्रा में सोयाबीन, अरहर, चना, लहसून की पैदावार। भारत में सीमेंट का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य। इस राज्य में कोयला बेड मेथेन के 144 बीसीएम से ज़्यादा का रिज़र्व है। निवेशकों के लिए उत्तम और शांत माहौल। अच्छी व्यावसायिक शिक्षा का केन्द्र। कुशल और तकनीकी व्यावसायिक मानव-शक्ति उपलब्ध। देश का प्राकृतिक लॉजिस्टिक केन्द्र। कृषि जलवायु संबंधी 11 ज़ोन। उपयुक्त लोकेशन। ज़मीन की कम लागत। सैलानियों की पसंदीदा जगह। उत्साहजनक औद्योगिक आधार। समृद्ध संस्कृति।