आंतों से सारी गंदगी खींच लेगा करेला, 5 अंग अंदर से चमका देगा ये देसी तरीका Published By : NavBharat Times : Health (⏱ 24 Aug, 2023) टॉक्सिन खतरनाक तत्व होते हैं, जिन्हें जहर की तरह माना जाता है। ये शरीर का कामकाज धीमा कर देते हैं और दिमाग, दिल, किडनी को डैमेज कर देते हैं। इसलिए समय-समय पर इन्हें बाहर निकालना जरूरी है, वरना कई सारी बीमारी बन सकती हैं।टॉक्सिन बढ़ने का कारण: हमारा शरीर हर दिन टॉक्सिन को बाहर निकालता है। लेकिन जब इसके आने का लेवल बढ़ जाता है या फिर डिटॉक्सिफिकेशन कम हो जाता है तो शरीर में विषाक्त पदार्थ बढ़ने लगते हैं। इसे बाहर निकालने के लिए करेला बहुत बढ़िया उपाय है।न्यूट्रिशनिस्ट विपिन राणा ने आयुर्वेद के मुताबिक करेला के फायदों के बारे में बताया। आयुर्वेद में करेला को हल्का, ना ज्यादा गर्म, ना ज्यादा ठंडा और कफ-पित्त बैलेंस करने वाला माना गया है। इसका सेवन आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 🔗 See Details