( 2 Sep, 2015) प्राकृतिक संसाधन Published By : upscgk.com प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर मध्यप्रदेश में 11 अलग-अलग कृषि-जलवायु ज़ोन हैं। भारी मात्रा में कच्चा लोहा, हीरे, कच्चा तांबा, कच्चा मैग्नेशियम, चूना पत्थर, कोयला, संगमरमर, ग्रेनाइट जैसे खनिज। भारत की वन-भूमि का 12.4% हिस्सा मध्यप्रदेश में है। कोयला, कोल-बेड मेथेन जैसे दुर्लभ ईंधन भी यहां उपलब्ध हैं। भारत के कोल-रिजर्व का 7.7% हिस्सा मध्यप्रदेश में है। सीधी जिले में कोयले की घनी परत है, जो एशिया में सबसे घनी है। भारत में हीरे की इकलौती सक्रिय खदान मध्यप्रदेश में है। 144 बीसीएम के कोल-बेड मेथेन के भंडार खोजे जा चुके हैं। यहां ऊर्जा, सीमेंट, लोहे और स्टील यूनिटों के खदानों के ब्लॉक मौजूद होने की भी उम्मीदें नजर आई हैं। निर्माण के लिए ज़रूरी चूना पत्थर के बड़े भंडार। लोहे और स्टील के अहम घटक मैंगनीज़, डोलोमाइट यहां मिलते हैं। संगमरमर, ग्रेनाइट, फ्लैग्स्टोन जैसे बेशकीमती पत्थरों की यहां कई किस्में उपलब्ध हैं।