( 2 Sep, 2015) उपयुक्त स्थान Published By : upscgk.com उपयुक्त स्थान जंगलों और खनिजों से भरे-पूरे मध्यप्रदेश में कई किस्म के जानवर और बहुत-सी नदियां हैं। यही खास बात पर्यटन के लिए भी इसे एक शानदार जगह बनाती है। रोजाना 425 ट्रेनें मध्यप्रदेश से होकर चलती हैं, जिनमें से राज्य की राजधानी भोपाल से ही 220 ट्रेनें गुअरती हैं। 4885 किमी का नेशनल हाईवे। 6 नेशनल हाईवे, साथ में दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-बैंगलोर, दिल्ली-हैदराबाद के ट्रक रूट्स भी इस राज्य से होकर गुज़रते हैं। 9885 किमी तक फैले स्टेट हाईवे, जो शहर और पर्यटन केन्द्रों को जोड़ते हैं। भोपाल और इंदौर से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, रायपुर जैसे प्रमुख शहर हवाई मार्गों के ज़रिए जुड़े हुए हैं। भोपाल, इंदौर, खजुराहो और ग्वालियर जैसे शहरों से हवाई मार्ग के ज़रिए जुड़ा है। कान्दला पोर्ट, जवाहर नेहरू पोर्ट ट्रस्ट आदि के लिए आसान, सुलभ रास्ते से मध्यप्रदेश जुड़ा हुआ है।