( 17 Oct, 2015) बिहार के प्रथम या बिहार में प्रथम व्यक्ति, स्थल आदि Published By : upscgk.com तथ्य 1. बिहार के प्रथम राज्यपाल – जयराम दास दौलतराम 2. देश का उप-प्रधानमंत्री बनने वाले बिहार का प्रथम के व्यक्ति – बाबू जगजीवन राम 3. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री – डॉ. श्रीकृष्ण सिंह 4. बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री – अब्दुल गफूर 5. बिहार के सबसे कम कालावधि वाले मुख्यमंत्री – सतीश प्रसाद सिंह 6. बिहार के सर्वाधिक कालावधि वाले मुख्यमंत्री – डॉ. श्रीकृष्ण सिंह 7. बिहार की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री – राबड़ी देवी 8. बिहार के प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री – भोला पासवान शास्त्री 9. बिहार के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री – महामाया प्रसाद सिन्हा 10. राष्ट्रपति बनने वाला बिहार के प्रथम व्यक्ति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 11. बिहार विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष – रामदयालु सिंह 12. बिहार विधान परिषद् की प्रथम महिला सभापति – राजेश्वरी देवी 13. बिहार विधान परिषद् के प्रथम सभापति – राजीव रंजन प्रसाद सिंह 14. बिहार राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष – मंजू प्रकाश 15. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय प्रमुख न्यायाधीश – सर सैय्यद फजल अली 16. पटना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति सुश्री रेखा मनहरलाल दोशित 17. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – सर एडबर्ड चमियार 18. स्वतन्त्रता के पश्चात पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – सर क्लिफर्ड मनमोहन अग्रवाल 19. बिहार के प्रथम राजनीतिज्ञ जो लोकसभाध्यक्ष हुए – बलिराम भगत (5वीं लोकसभा में) 20. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने वाला बिहार का प्रथम व्यक्ति – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा 21. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला प्रथम बिहारी शासक – शेरशाह सूरी 22. बिहार का दौरा करने वाला प्रथम सिक्ख गुरु – गुरु नानक देव 23. महात्मा गाँधी के सत्याग्रह आन्दोलन की प्रथम प्रयोगशाला – चम्पारण 24. बिहार का प्रथम खगोलीय वेधशाला – इंदिरा गाँधी तारामण्डल, पटना 25. बिहार पर सर्वप्रथम आक्रमण करने वाला आक्रमणकारी – मो. बिन बख्तियार खिलजी 26. बिहार की यात्रा करने वाला पहला अंग्रेज यात्री – राल्प फिच 27. प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम (1857) में बिहार का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति– बाबू कुँवर सिंह 28. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले प्रथम व्यक्ति – रामधारी सिंह दिनकर ('उर्वशी' महाकाव्य पर) 29. बिहार का प्रथम खुला विश्वविद्यालय – नालन्दा विश्वविद्यालय 30. आधुनिक बिहार का प्रथम विश्वविद्यालय – पटना विश्वविद्यालय 31. बिहार का प्रथम दैनिक पत्र – हिन्दी–सर्वहितैषी (1882) और अंग्रेजी–द सर्चलाइट 32. बिहार का प्रथम साप्ताहिक समाचार-पत्र – हिन्दी–बिहार बन्धु (1874) और अंग्रेजी–द बिहार हेराल्ड (1875) 33. बिहार का प्रथम मैथिली फिल्म – कन्यादान 34. बिहार की प्रथम हिन्दी फिल्म – कल हमारा है (निर्देशक-गिरीश रंजन) 35. बिहार की प्रथम भोजपुरी फिल्म – गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ैबो 36. बिहार का एकमात्र स्वर्ण भण्डार क्षेत्र – करमटिया गाँव (मुंगेर) 37. बिहार का प्रथम तेल शोधक कारखाना – बरौनी रिफाइनरी 38. बिहार में सर्वप्रथम नगरपालिका की स्थापना – आरा (1865 ई.) 39. बिहार का प्रथम विज्ञान केन्द्र – श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना 40. बिहार का प्रथम नृत्य भवन – भारतीय नृत्य कला मन्दिर, पटना 41. राज्य की पहली ऑन-लाइन पंचायत-भवानीपुर – (योगापट्टी, पश्चिम चम्पारण) 42. अशोक चक्र प्राप्त करने वाला प्रथम बिहार के प्रथम व्यक्ति – स्व्. रणधीर वर्मा 43. राज्य का पहला जैविक ग्राम – कोठिया, जिला समस्तीपुर (2006 में) 44. बिहार का प्रथम शहीद स्मारक – सप्तमूर्ति (शहीद स्मारक), पटना 45. संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल होने वाली बिहार की पहली क्षेत्रीय भाषा – मैथिली 46. बिहार में स्थापित होने वाला पहला बैंक – इलाहाबाद बैंक 47. बिहार में आयी सबसे भीषण बाढ़ – वर्ष 1975 में 48. बिहार की प्रथम सिंचाई परियोजना – सोन बहुउद्देश्यीय परियोजना 49. बिहार की प्रथम चीनी मिल स्थापित– भढ़ौरा (1904 ई.) 50. बिहार का प्रथम दूरदर्शन प्रसारण केन्द्र स्थापित – मुजफ्फरपुर (1978 ई.)